यूपी कांग्रेस की नई टीम की घोषणा, प्रियंका गुप्ता और संजीव सिंह समेत 86 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

Kumaonadmin
5 Min Read

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी मीडिया और प्रचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए मीडिया विभाग का गठन किया है. सोमवार (14 सितंबर) को कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और एआईसीसी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की. इस नई टीम में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कई पदों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

नए मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, जिला प्रवक्ता, अनुसंधान प्रमुख, राज्य शोधकर्ता और प्रदेश प्रचार समन्वयक जैसे पद शामिल किए गए हैं. पार्टी का मानना है कि इस नई व्यवस्था से प्रदेश में कांग्रेस की बात को ज्यादा मजबूती और व्यवस्थित तरीके से जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह बने उपाध्यक्ष

मीडिया विभाग में प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मीडिया से जुड़े काम को संभालने के लिए 6 क्षेत्रीय समन्वयक बनाए गए हैं. इनमें मोइन हसन खान को पश्चिम क्षेत्र, राजेंद्र सागर को ब्रज क्षेत्र, प्रेम नारायण पाल को बुंदेलखंड, डॉ. पूर्वी वर्मा को अवध, ओम प्रकाश सरोज को प्रयाग और पुनीत पाठक को पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है.

प्रदेश प्रवक्ताओं की बड़ी टीम तैयार

कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं की एक बड़ी टीम भी बनाई है. इसमें अन्नू प्रसाद पासवान, सिद्धि श्री, सचिन रावत, रमेश कश्यप, अलीमुल्ला खान, मोहम्मद फरहान, मेराज हुसैन, सैयद मजहर हुसैन, एसयू फ्रूकी, उमाशंकर पांडे, अंशू अवस्थी और डॉ. हिलाल नकवी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है.

इसके अलावा प्रदीप सिंह एडवोकेट, अचिंत्य तिरपाठी, मान सिंह चौहान, पवन दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, विशाल लोधी राजपूत, प्रोफेसर अशोक कुमार कैथल, प्रशांत सिंह रायकवार, गौरव जैन, प्रेरणा जुबैरी, डॉ. राहुल राजभर और पीयूष यादव को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है.

मिन्हाज खान, अनिल यादव, पंखुड़ी पाठक, ईशान त्यागी, निगहत अब्बास, डॉली शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, प्रतिमा गोंड, एसके निगम, अमर हबीबुल्लाह, विश्वंभर नाथ प्रजापति, विजय कुमार पाल, डॉ. उमेश गोंड, अमर दीप जैन, आशीष आनंद, आकिब नदीम कुरेशी, अरविंद सिंह, सूरज भान सिंह, डॉ. रत्ना एन. पांडेय, आसिफ जाह और सदफ जाफर को भी टीम में जगह मिली है.

मीडिया पैनलिस्ट और जिला प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी

प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की टीम में मुरली मनोहर, उषा रानी कोरी, सरोज भारती, राजकुमार मौर्य, मलिक जावेद अंसारी, कन्हैया लाल यादव भारतीय, राम रूप पटेल, अरशद रजा, हम्माम वाहिद, चांदनी अहमद, हसीब अहमद, राजेश सिंह और हरिनाथ उपाध्याय समेत 21 लोगों को शामिल किया गया है.

जिला स्तर पर राहुल राय, हिमांशू चौधरी, विवेक ओझा, शिव कुमार गौतम, मोहित श्याम, डॉ. यशवन्त सिंह और सवित्री त्रिपाठी को प्रवक्ता बनाया गया है. वहीं, डॉ. हिलाल नकवी को अनुसंधान प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

रिसर्च और प्रचार के लिए अलग टीम

कांग्रेस ने मीडिया के साथ-साथ रिसर्च और प्रचार पर भी खास जोर दिया है. राज्य शोधकर्ताओं की टीम में वरुण शेखर सिंह, कंचन वार्ष्णेय, मोहम्मद डी अफजल, करण कुमार कुशवाह, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, मोहित प्रताप सिंह, तीरथ राज मिश्रा, रितेश यादव, आकाश कुमार चौरसिया और अभिषेक त्यागी को शामिल किया गया है.

वहीं, प्रदेश प्रचार समन्वयकों में अक्षय सिंह, अमन कुमार, अनुराग प्रकाश, संगीता श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार मोर्य, वैभवीश चंद्र, शिव मूर्ति यादव, उमेश कुमार गौतम, शमीम उद्दीन, संदीप कुमार और अंजलि उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है.

संचार तंत्र को मजबूत करने की कोशिश

एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली से जारी की गई इस सूची के बाद साफ है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने मीडिया और संचार तंत्र को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

पार्टी अब प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक अपनी बात रखने, सरकार और विपक्ष से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने और जनता तक पार्टी का पक्ष पहुंचाने के लिए ज्यादा संगठित तरीके से काम करेगी. रिसर्च और प्रचार के लिए अलग-अलग टीम बनाए जाने से पार्टी के संदेश और रणनीति को भी बेहतर तरीके से जमीन तक पहुंचाने की कोशिश होगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *