गदरपुर । श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व एवं बाबा बुड्ढा जी ग्रंथी स्थापना दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड के परिसर में स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में होनहार बालिकाओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संयोजक देवेंद्र सिंह और हरविंदर सिंह ग्रोवर के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान बालक/बालिकाओं को शिक्षण सामग्री के अलावा छाता एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानी गुज्जर सिंह असंध,ज्ञानी नरेंद्र सिंह करनाल ,ज्ञानी दिलवर पाल सिंह पटियाला, ज्ञानी जगजीत सिंह ,अर्षवीर सिंह, चिरंजीव सिंह ,सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ,जसप्रीत सिंह ग्रोवर, लवी सिंह,मानसिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह,परमजीत कौर, भूपेंद्र कौर, नीशु ग्रोवर, अरजोई कौर ग्रोवर द्वारा संयुक्त रूप से दो-दो बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरण कर किया गया । हरविंदर सिंह ग्रोवर ने कहा जरूरतमंदों की सहायता के लिए उनके द्वारा जो संकल्प लिया गया है उसका वह हमेशा पालन करते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वह हमेशा अग्रणी रहेंगे । इस मौके पर पात्र व होनहार बालिकाओं में लव जीत कौर,हरवीन कौर, जसमीत कौर,खुशी, किरनजीत कौर,रवनीत कौर, लवप्रीत कौर ,गुरशरण कौर, लक्षिका,नंदिनी, कुमकुम, खुशी रानी,आलिया,सैलीन, जूही,राखी,पूजा ,कु.खुशी, सरगुणदीप कौर ,परी, गगनदीप,हिना,अवतार सिंह, आदि शामिल रहे ।


