गदरपुर में ऑपरेशन प्रहार का असर, 5.3 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Kumaonadmin
2 Min Read

गुलरभोज रोड पर ट्रांसफार्मर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गदरपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5.3 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने गुलरभोज रोड, गदरपुर स्थित ट्रांसफार्मर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 5.3 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तेजा फौजा, गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में की। बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 280/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट
उ0नि0 संजय बोरा
कांस्टेबल 65 मोहन भट्ट
कांस्टेबल 121 राजेंद्र बिष्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *