मुख्यमंत्री के आवाहन पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कॉरपोरेट सेक्टर आया आगे

Kumaonadmin
4 Min Read

नस्लें कंपनी ने सीएसआर से दिए सात इलेक्ट्रिक वाहन।

मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

खटीमा 25 सितंबर 2026 सूचना- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाहन पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया है। नस्लें कंपनी ने सात इलेक्ट्रिक वाहन अपने सीएसआर मद से दिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इन वाहनों सहित कुल 15 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेस्ले कंपनी द्वारा धर्मपुर,छत्तरपुर,बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा)कीरतपुर,बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन उपलब्ध कराए गए एवं ब्रिटानिया की ओर से हेल्थ एवं नियूट्रीशियन सामग्री दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपशिष्ट प्रबंधन का यह सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल न केवल ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का नया स्तर तय करेगा,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगा। जन-भागीदारी और आधुनिक संसाधनों के समन्वय से हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी व स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद उधमसिंह नगर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का ‘सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल लागू किया गया है। इस पहल के तहत जिले के सभी 7 विकासखंडों की 373 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए 71 क्लस्टरों के माध्यम से कूड़ा निस्तारण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस हेतु नगर निकायों से लगे गांवों एवं निकायों के बीच ओएमयू किया गया है।जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लगने वाले स्थानीय बाजारों में नियमित रूप से सफाई व कूड़ा प्रबंधन हेतु नगर पालिका व नगर निगमों से विकास खंड खटीमा के 13 ग्राम पंचायतें, सितारगंज के 25 ग्राम पंचायतों,रुद्रपुर के 13 ग्राम पंचायतो,गदरपुर के 13 ग्राम पंचायतों,बाजपुर के 4 ग्राम पंचायतों, काशीपुर के 15 ग्राम पंचायतो व जसपुर के 10 ग्राम पंचायतों के साथ ठोस अपशिष्ट एवं तरल एमओयू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के छह विकास खंडों में विकास खंड रुद्रपुर के खामिया नंबर एक सितारगंज के कुंवरपुर में गदरपुर के सरोवर नगर में,बाजपुर के बरवाला में, काशीपुर के शिवलालपुर,अमरजंडा में जसपुर विकास खंड के खेड़ा लक्ष्मीपुर में जिला पंचायत द्वारा कॉम्पेक्टर का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सीएसआर व जिला योजना से और वाहनों की व्यवस्थायें भी की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस हेतु कुल 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।जिसमें 134 ई-रिक्शा एवं 75 ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा एवं नेस्ले रुद्रपुर के सीएसआर से 7 वाहन,अशोका लीलैंड से 2 वाहन,रीप परियोजना से 3 वाहन,नगर निगम रुद्रपुर से 3 वाहन शामिल हैं।उन्होंने बताया कि नेस्ले ने धर्मपुर,छत्तरपुर,बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा)कीरतपुर,बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन उपलब्ध कराए गए एवं ब्रिटानिया की ओर से हेल्थ एवं नियूट्रीशियन सामग्री दी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,मेयर विकास शर्मा,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश सासनी,अपर सचिव मुख्यमंत्री/ सदस्य सचिव सीएसआर मनमोहन मैनाली,नेस्ले इंडिया कॉर्पोरेट अफेयर्ससस्टेनेबिलिटी के डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह, विशाल गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *