रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक, बाल विवाह रोकथाम और शिक्षा पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई।

रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक, बाल विवाह रोकथाम और शिक्षा पर जोर

रूद्रपुर।  मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बाल कल्याण समिति को विभिन ईंट के भट्टों का निरीक्षण कर वहां पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा  सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी , मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिये कि ड्राप आउट बालिकाओं तथा बालकों के हॉटस्पॉट्स का चिन्हीकरण करके उनके पुनर्वासन हेतु रणनीति बनाई जाए। उन्होने कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता  रोस्टर जारी किया जाए तथा बाल विवाह के हॉटस्पॉट्स का भी चिन्हीकरण किया जाए तथा विभिन विद्यालयों में गुड टच बेड टच पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाए। 

जिला प्रोबेशन अधिदारी द्वारा अवगत कराया गया की माह अप्रैल तथा मई में 4 बाल विवाह रुकवाए गए हैं साथ ही प्रोवेशन अधिकारी में बताया कि गुड टच बेड टच व बाल विवाह पर विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉक्टर रत्नेश, सदस्य बाल कल्याण समिति चंद्रकला राय, गौरव टागरा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी आदि उपस्थित थे।