मुर्गा किश्तों में के अभिनेता राजकुमार खुराना का फिल्मी सफरनामा
"मैं हूँ भारत" फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता राजकुमार खुराना आज भारतीय सिनेमा, समाज सेवा और खेल जगत का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं।"
"मैं हूँ भारत" फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता राजकुमार खुराना आज भारतीय सिनेमा, समाज सेवा और खेल जगत का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं।"
भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता, निर्माता, मॉडल, समाजसेवी एवं खेल व्यक्तित्व राजकुमार खुराना ने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक ऐसी पहचान बनाई है, जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। अपने अभिनय और सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे लगातार समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।
हाल ही में उत्तराखंड के गदरपुर स्थित अशोका रिज़ॉर्ट में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें "देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कुमाऊँ केसरी न्यूज़ के सीईओ एवं कार्यक्रम आयोजक श्री प्रदीप फुटेला द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजकुमार खुराना विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने जीवन संघर्ष एवं सफलता की कहानी साझा कर युवाओं को प्रेरित किया।
राजकुमार खुराना को बचपन से ही अभिनय और खेलों का विशेष लगाव था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की और अपनी मेहनत के बल पर टेलीविजन तथा फिल्म जगत में एक मजबूत पहचान बनाई। मॉडलिंग और थिएटर से शुरुआत करने वाले खुराना ने अनेक धारावाहिकों और फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
उनके चर्चित टेलीविजन धारावाहिकों में 'मुर्गा किश्तों में', 'बंधन', 'उमंग तरंग' और 'जाग' शामिल हैं। चरित्र प्रधान, सामाजिक और नकारात्मक भूमिकाओं में उनकी अभिनय क्षमता को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा है।
वर्तमान में वह निर्माता-निर्देशक आदित्य जलाज के निर्देशन में बन रही फिल्म "मैं हूँ भारत" में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके शानदार अभिनय सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
राजकुमार खुराना की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि यदि व्यक्ति में प्रतिभा, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो वह शून्य से शिखर तक का सफर तय कर सकता है। उनका संघर्ष, सफलता और समाज के प्रति समर्पण आज नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।


News Desk 

