आर्ना फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर अर्पण दिव्यांग स्कूल में मनाया विशेष कार्यक्रम

रायपुर, 15 अगस्त 2026: आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अर्पण दिव्यांग स्कूल, बजाज कॉलोनी, रायपुर में

आर्ना फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर अर्पण दिव्यांग स्कूल में मनाया विशेष कार्यक्रम

रायपुर, 15 अगस्त 2026: आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अर्पण दिव्यांग स्कूल, बजाज कॉलोनी, रायपुर में जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ-साथ रक्षाबंधन के पर्व की भावना और भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा एवं आपसी सम्मान का संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों को सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित शानदार स्टेज परफॉर्मेंस रहा। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि धूम्रपान, नशा एवं अन्य गलत आदतों से स्वयं को दूर रखना चाहिए तथा स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन को अपनाना चाहिए।

बच्चों की इस प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया। कम उम्र में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बच्चों द्वारा दिया गया यह संदेश अत्यंत सराहनीय रहा और उपस्थित लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ राखी बांधकर प्रेम, भाईचारे और अपनत्व की भावना को मजबूत किया गया।

कार्यक्रम में आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक रूना शर्मा, सीमा छाबड़ा,सोनम सिंह राठौड़, डॉ. विपुल, सुनीता प्रधान, पूजा, गुरदीप, ज्योति एवं चंद्रिका सहित फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक रूना शर्मा ने कहा,
“आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हमारा समाज नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी आजाद हो। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जो संदेश दिया है, वह समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इन बच्चों की प्रतिभा और जागरूकता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और सामाजिक जागरूकता ने सभी का मन मोह लिया। आर्ना फाउंडेशन ने बच्चों, स्कूल प्रबंधन एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आर्ना फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के कल्याण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।