आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

रायपुर। आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाना रहा।
शिविर में   गायनेकोलॉजिस्ट,  नेत्र रोग विशेषज्ञ आंखों के डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सौमित्रो सिंग एवं डेंटिस्ट  डॉ अभिषेक मिश्रा   एवं ऐस बि एस द्वारा मरीजों की जांच की गई। महिलाओं ने स्त्री रोग संबंधी परामर्श लिया, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आंखों और दांतों की भी निःशुल्क जांच की गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सीरोलॉजिकल जांच एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कराईं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। शिविर में पहुंचे लोगों ने आर्ना फाउंडेशन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
आर्ना फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा प्रदान करना है। भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के सफल आयोजन में सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों  एवं संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु 
सरपंच श्री कोमल जांगड़े 
पंच श्रीमती लता सोनी,सुनीता प्रधान,डॉ सोनम राठौर,पूजा गुरदीप कौर,मुकेश जी पल्लवी मिश्रा, रुना शर्मा उपस्थित थे