'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के अंतर्गत "विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष तकनीक" विषय पर भारतीय सुदुर संवेदन संस्थान, देहरादून ने आयोजित किए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम

गुरुवार को भारतीय सुदुर संवेदन संस्थान, देहरादून द्वारा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' समारोह के अंतर्गत "विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष तकनीक" विषय पर विभिन्न

'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के अंतर्गत "विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष तकनीक" विषय पर भारतीय सुदुर संवेदन संस्थान, देहरादून ने आयोजित किए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम

- आईआईआरएस देहरादून के डायरेक्टर डॉ आरपी सिंह एवं आईआईआरएस की डीन डॉ शेफाली अग्रवाल और डॉ हरिशंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की

- कार्यक्रम में देहरादून के 20 विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया

- इस कार्यक्रम में भाषण, चित्रकारी और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए

गुरुवार को भारतीय सुदुर संवेदन संस्थान, देहरादून द्वारा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' समारोह के अंतर्गत "विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष तकनीक" विषय पर विभिन्न आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की गई। आईआईआरएस देहरादून के डायरेक्टर डॉ आरपी सिंह एवं आईआईआरएस की डीन डॉक्टर शेफाली अग्रवाल और डॉ हरिशंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की।

जिसमें देहरादून के 20 विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभाग 170 छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।  इस कार्यक्रम में भाषण, चित्रकारी और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों में शामिल प्रतिभागियों को डायरेक्टर डॉ आरपी सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक ऋचा शर्मा और प्रसून कुमार गुप्ता द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संयोजन डॉ पूनम सेठ तिवारी द्वारा किया गया।

भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास "विक्रम" लैंडर की सुरक्षित और सटीक सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की और चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक उतारा। इस ऐतिहासिक सफलता की याद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीने हर साल 23 अगस्त को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" मनाने की घोषणा की है।