60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज

60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 239/2026, धारा 64/127(2)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देश, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम बमनपुरी तिराहे से आरोपी सुरेश कुमार उर्फ खील्लू (35), पुत्र भगवत, निवासी ग्राम अब्दुल्ला नगर, थाना गदरपुर, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

- उ0नि0 विजय कुमार, प्रभारी चौकी सकैनिया
- उ0नि0 मेघा शर्मा, प्रभारी चौकी गूलरभोज
- कानि0 756 जीवन फुलेरा
- कानि0 1206 लक्ष्मण कुमार