विदेश में MBA और BDS की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को विशेष सुविधाएं
नई दिल्ली। विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए MBA और BDS जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन
राजधानी में एक्सेल करियर एकेडमी की पहल, विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर के लिए दिया जा रहा मार्गदर्शन
नई दिल्ली। विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए MBA और BDS जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक्सेल करियर एकेडमी द्वारा विशेष पहल की जा रही है।
संस्था से जुड़े विनय मिश्रा के अनुसार, आज अनेक अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विदेशों में उच्च शिक्षा के विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन सही जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा भारतीय विद्यार्थियों को विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनके करियर निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। MBA और BDS जैसे पाठ्यक्रमों के लिए विदेशों में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विनय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा निर्णय लेते समय अभिभावकों को केवल आर्थिक क्षमता के आधार पर नहीं, बल्कि बच्चे की रुचि, योग्यता, पाठ्यक्रम की मान्यता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाना और उन्हें बेहतर शिक्षा एवं करियर के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए उचित निर्णय ले सकें।


News Desk 

