कार्यक्रम व्यवस्थापन संघ के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र लुईटेल निर्वाचित
कार्यक्रम व्यवस्थापन संघ के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र लुईटेल निर्वाचित काठमांडू। कार्यक्रम व्यवस्थापन संघ नेपाल का तृतीय महाधिवेशन एवं निर्वाचन सभा २०८२ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें राजेन्द्र लुईटेल (राज) केंद्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। देशभर के कार्यक्रम आयोजक एवं इभेन्ट व्यवस्थापकों की छाता संस्था कार्यक्रम व्यवस्थापन संघका आगामी दुई वर्षीय कार्यकाल के लिए लुईटेल के नेतृत्व में १३ सदस्यीय कार्यसमिति चयन की गई। राजधानी काठमांडू के लाजिम्पाट स्थित बुटिक होटल में सम्पन्न अधिवेशन से उपाध्यक्ष पद पर तृष्णा गुरुङ और समिर लामा, महासचिव पद पर सोनीतराज ढुंगेल, सचिव पद पर विपिन पोखरेल, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज थापा, सह-सचिव पद पर भागिरथ कुमार पोखरेल, सह-कोषाध्यक्ष पद पर सपना राई तथा सदस्य पदों पर सुभाष श्रेष्ठ प्रधान, रामकृष्ण श्रेष्ठ, राहुल बन्जाडे, पूजा रेग्मी और लोमस कार्की निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रकिया संघ के सल्लाहकार एवं वरिष्ठ गायक सीताराम कोइराला, वरिष्ठ पत्रकार विएम आचार्य तथा अधिवक्ता केशव पोखरेल की निर्वाचन अधिकृत टोली द्वारा सम्पन्न भएको थियो। प्रतिनिधि सभा की उपसभामुख इन्दिरा राना मगर की प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न उक्त अधिवेशनमा नव-निर्वाचित पदाधिकारीहरूलाई नेपाल आर्मी के उपरथी एवं फाइनान्स प्रमुख राजन अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अर्पणा शाह, नेपाल प्रहरी के एआईजी टेक बहादुर तामाङ, भारत के सिकर राजघराने के राजा राव विक्रम सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक सुशिल जंग शाह, नेपाल पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं बधाई प्रदान की गई। चुनाव एवं अधिवेशन समारोहको पर्यवेक्षक के रूप में चलचित्र कलाकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवहरी नेपाल वैरागी, नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सचिव बैकुण्ठ राज पराजुली, चलचित्र पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष समिर बलामी, नृत्य निर्देशक संघ के अध्यक्ष भुवन श्रेष्ठ, नेपाल नृत्य संघ के अध्यक्ष महेश गोदार, राष्ट्रिय स्रष्टा तथा प्रस्तोता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजेन्द्र बजगाई, संगीतकार संघ के अध्यक्ष अष्ट लामा, म्यूजिक भिडियो कलाकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवन पोखरेल, वरिष्ठ उद्योगपति कमल प्रसाद ढकाल, होटल व्यवसायी एवं समाजसेवी शोभा गुरुङ तथा अटो व्यवसायी रीता आचार्य लगायतलाई प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। महाधिवेशन में देशभर से १२० से अधिक इभेन्ट आयोजक एवं कम्पनियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों – वरिष्ठ चिकित्सक एवं गीतकार डा. भोला रिजाल, चलचित्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष दिनेश डीसी तथा टिचिङ अस्पताल की प्राध्यापक एवं लायन्स क्लब की पूर्व गवर्नर डा. सुशिला मल्ल को संघ का सल्लाहकार नियुक्त करते हुए सम्मानस्वरूप प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष लव बहादुर कार्की को संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विएम आचार्य द्वारा किया गया।