विख्यात योग गुरु सोहित योगी को राष्ट्रीय मंच पर मिला ‘योग गौरव सम्मान’
अमरोहा। अमरोहा जनपद के छोटे से गांव देहरी के लिए यह गौरव और खुशी का क्षण है। गांव के रहने वाले विख्यात योग गुरु सोहित योगी को योग के क्षेत्र में उनके
अमरोहा। अमरोहा जनपद के छोटे से गांव देहरी के लिए यह गौरव और खुशी का क्षण है। गांव के रहने वाले विख्यात योग गुरु सोहित योगी को योग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित समारोह में ‘योग गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से देहरी गांव सहित पूरे अमरोहा जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित ‘विंध्य आइकोनिक बिजनेस अवॉर्ड’ समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुंबई स्थित Lodha Park में आयोजित भव्य समारोह में योग गुरु सोहित योगी को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान की खास बात यह रही कि ‘योग गौरव सम्मान’ सोहित योगी को मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के कर-कमलों से प्रदान किया गया। राष्ट्रीय मंच पर मिले इस सम्मान को सोहित योगी की वर्षों की योग साधना, मेहनत और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।
सोहित योगी लंबे समय से योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। योग के प्रति उनकी निरंतर साधना एवं योगदान, स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयास तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
उन्होंने लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया है। उनका प्रयास है कि योग केवल अभ्यास तक सीमित न रहकर लोगों की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बने।
देहरी जैसे छोटे से गांव से निकलकर मुंबई के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचकर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने सोहित योगी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देहरी गांव और अमरोहा जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।
छोटे से गांव से राष्ट्रीय मंच तक का सफर तय कर सोहित योगी ने ‘योग गौरव सम्मान’ हासिल कर देहरी गांव का नाम रोशन किया है।


News Desk 

