रंगीलो तीज एंड राखी कार्निवल 2026 भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, तीज-राखी के पारंपरिक उत्सव और महिला उद्यमिता को समर्पित "रंगीलो तीज एंड राखी कार्निवल 2026" का भव्य आयोजन 1 अगस्त 2026 को

रंगीलो तीज एंड राखी कार्निवल 2026 भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, तीज-राखी के पारंपरिक उत्सव और महिला उद्यमिता को समर्पित "रंगीलो तीज एंड राखी कार्निवल 2026" का भव्य आयोजन 1 अगस्त 2026 को रोहिणी स्थित ग्रैंड उत्सव बैंक्वेट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मेले का आयोजन Om Creation एवं Parampara Events द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों और महिलाओं ने मेले का आनंद लिया। देशभर से आए उद्यमियों और प्रदर्शकों ने वस्त्र, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तशिल्प, लाइफस्टाइल उत्पाद, राखियां तथा गिफ्ट आइटम सहित अनेक आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन किया। मेले में जमकर खरीदारी हुई, जिससे प्रदर्शकों को बेहतर व्यावसायिक अवसर प्राप्त हुए।

आयोजन के दौरान तीन आकर्षक लकी ड्रा आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए। वहीं, ₹5,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना भी रखी गई, जिसके तहत 25 से अधिक ग्राहकों को सम्मानित किया गया।

मेले में तीज क्वीन प्रतियोगिता, टैलेंट हंट, बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। उनके साथ फिल्म अभिनेता जुनैद हुसैन खान, अभिनेत्री एवं समाजसेवी पूजा दुआ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शकों को भी सम्मानित किया गया। हाइएस्ट सेल अवार्ड संयुक्त रूप से स्टॉल संख्या 47 की मीनाक्षी गोयल और स्टॉल संख्या 16 की रचना गोयल को प्रदान किया गया। दोनों ने ₹24,000 की सर्वाधिक बिक्री दर्ज कर उल्लेखनीय व्यावसायिक सफलता हासिल की।

आयोजन की संस्थापक डॉ. पूनम गर्ग (Founder – Om Creation & Sparsh Forever) एवं अजय गुप्ता (Parampara Events) ने सभी आगंतुकों, प्रदर्शकों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारंपरिक त्योहारों तथा महिला उद्यमिता को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों के माध्यम से समाज, संस्कृति और व्यापार को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।