गृह विभाग के निर्देश पर csc सेंटर्स में पुलिस की छापे मारी

उधम सिंह नगर: गृह मंत्रालय के निर्देश पर फर्जी दस्तावेजों के बनाए जाने की शिकायतों पर जनपद पुलिस ने जिले के विभिन्न csc सेंटर्स पर छापेमारी की ।

गृह विभाग के निर्देश पर csc सेंटर्स में पुलिस की छापे मारी

उधम सिंह नगर: गृह मंत्रालय के निर्देश पर फर्जी दस्तावेजों के बनाए जाने की शिकायतों पर जनपद पुलिस ने जिले के विभिन्न csc सेंटर्स पर छापेमारी की ।

​जनपद उधम सिंह नगर पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि  जनपद भर में CSC (जन सेवा केंद्र) सेंटरों के औचक निरीक्षण हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान के तहत  प्रभारी निरीक्षक थाना किच्छा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा किच्छा क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी जन सेवा केंद्रों (CSC Centres) का औचक निरीक्षण व भौतिक सत्यापन किया गया। यह चेकिंग अभियान थाना किच्छा क्षेत्र के किच्छा मेन मार्केट, चौकी लालपुर, चौकी दरऊ एवं चौकी कलकत्ताफार्म क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया गया।​निरीक्षण के दौरान की गई मुख्य कार्यवाहियां एवं सत्यापन:​दस्तावेज़ एवं लाइसेंस जाँच: सभी सी.एससी. सेंटरों के वैध लाइसेंस, संचालकों का व्यक्तिगत सत्यापन, तथा लाइसेंस में दर्ज पते एवं लोकेशन की भौतिक सत्यता की जाँच की गई।
​सेवाओं की पारदर्शिता: संचालकों द्वारा नागरिकों को दी जा रही विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं तथा उनके लिए निर्धारित दरों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

​सी.एससी. संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मानक:

​रजिस्टर का रखरखाव: सभी सी.एस.सी. संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन केंद्र पर आने वाले ग्राहकों एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं का पूर्ण विवरण नियमित रूप से एंट्री/एंट्री रजिस्टर में अंकित करें।

​निर्धारित शुल्क ही लें: 

राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं हेतु निर्धारित आधिकारिक शुल्क ही लिया जाए। अतिरिक्त शुल्क वसूली पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

​सुरक्षा एवं सीसीटीवी (CCTV) कवरेज:​

समस्त सी.एससी. सेंटरों में कार्यप्रणाली की पारदर्शिता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत गुणवत्तायुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।
​जिन सेंटरों में पूर्व से कैमरे स्थापित हैं और उनकी रिकॉर्डिंग अवधि 07 दिवस की पाई गई, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि रिकॉर्डिंग बैकअप को न्यूनतम 15 दिवस तक अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें।​रेट लिस्ट का प्रदर्शन: केंद्र के बाहर/दृश्यमान स्थान पर सरकार द्वारा तय शुल्क तालिका (Rate List) बोर्ड स्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।​अभियान के दौरान क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण एवं सकुशल पाई गईं। पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान जारी रखे जाएंगे।
एसएसपी के अनुसार जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली जसपुर, काशीपुर, कुंडा, आईटीआई कुल चार थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 21 सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) पर औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई है. छापेमारी के दौरान सभी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा सुचारू पाए गए तथा एक ग्राहक सेवा केंद्र में किरायेदार सत्यापन न होने के कारण उसकी 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई।

एसएसपी ने बताया कि सभी जनसेवा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।