थाना गदरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
गदरपुर (उधम सिंह नगर)। थाना गदरपुर पुलिस ने चोरी के मामले का त्वरित अनावरण करते हुए 14 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों
गदरपुर (उधम सिंह नगर)। थाना गदरपुर पुलिस ने चोरी के मामले का त्वरित अनावरण करते हुए 14 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही सिलेंडर चोरी से क्षेत्र में दहशत थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से पूरे गैंग पर नकेल कस दी गई।
मामला ऐसे खुला
5 दिसंबर 2025 को ग्राम रामकोट नंबर–6 निवासी सरन पाल ने थाना गदरपुर में तहरीर देकर बताया कि उनके घर में अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 323/2025, धारा 305(5) BNS अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केस की विवेचना एसआई मुकेश मिश्रा को सौंपी गई।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
6 दिसंबर 2025 को गदरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से एक सिलेंडर और मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK06AZ8616 (काला रंग) बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ अखिल घरामी, पुत्र स्व. अजीत घरामी, निवासी हरि मंदिर के पास, वार्ड नंबर 03, थाना गदरपुर, उम्र 26 वर्ष
2️⃣ सुखदेव घरामी, पुत्र स्व. अजीत घरामी, निवासी हरि मंदिर के पास, वार्ड नंबर 03, थाना दिनेशपुर, उम्र 32 वर्ष कुल 14 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (भारत एवं इंडेन कम्पनी के) एक मोटर साइकिल (स्प्लेंडर), नंबर UK06AZ8616 दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घर और अन्य ठिकानों से 13 अतिरिक्त सिलेंडर बरामद किए गए जो दिनेशपुर एवं अन्य क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तारी की है। साथ ही धारा 35/106 B.N.S.S के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों को माल सहित माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
पुलिस टीम में संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक, ,उ.नि. मुकेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार रावत, उमेश जोशी शामिल रहे।


News Desk 

