TTD बना धार्मिक प्रबंधन का मॉडल, बढ़ी श्रद्धालु सुविधाएँ और आय
नई दिल्ली। नमो वंदे गो मातरम् के संस्थापक अध्यक्ष पेरिका सुरेश ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना
नई दिल्ली। नमो वंदे गो मातरम् के संस्थापक अध्यक्ष पेरिका सुरेश ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज TTD देशभर के धार्मिक स्थलों के लिए बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालु सेवाओं का आदर्श बन चुका है।
मोहन सिंह
उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu से मुलाकात कर तिरुमला में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं और बुनियादी सेवाओं को प्राथमिकता देने पर उन्हें बधाई दी।
पेरिका सुरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार आधुनिक तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके चलते तिरुमला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करने और प्रतीक्षा समय कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और नीतियों का महत्वपूर्ण परिणाम है।
उन्होंने कहा कि श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना, कल्याणकट्टा (मुंडन) सेवाओं का विस्तार तथा एनआरआई श्रद्धालुओं के लिए सुपथम दर्शन की पात्रता अवधि को 30 दिनों से बढ़ाकर 90 दिन करना सेवा भावना के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
पेरिका सुरेश ने बताया कि बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण TTD की हुंडी आय वर्ष 2024–25 में ₹1,365 करोड़ से बढ़कर 2025–26 में ₹1,729 करोड़ हो गई है। वहीं 2026–27 के बजट में लगभग ₹1,880 करोड़ की आय का अनुमान लगाया गया है, जो तिरुमला के प्रति श्रद्धालुओं के लगातार बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।


News Desk 

