इंडोनेशिया ने महताब ख़ान चांद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मानित

नजीबाबाद। भारत के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब इंडोनेशिया के जावा स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन पिरधामैन बुदधाय दुनिया द्वारा विश्व शांति, संस्कृति और

इंडोनेशिया ने महताब ख़ान चांद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मानित

नजीबाबाद। भारत के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब इंडोनेशिया के जावा स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन पिरधामैन बुदधाय दुनिया द्वारा विश्व शांति, संस्कृति और मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत के इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर महताब ख़ान चांद को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से संस्था ने सामाजिक संवेदनशीलता, सांस्कृतिक समन्वय, शांति, सद्भावना और वैश्विक मैत्री को बढ़ावा देने में उनके योगदान की सराहना की है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष सतरिया पसुदन ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच प्राचीन काल से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहे हैं। जावा क्षेत्र का भारतीय संस्कृति, महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं और भारतीय इतिहास से गहरा जुड़ाव रहा है। ऐसे में महताब ख़ान चांद जैसे व्यक्तित्व, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, वास्तव में इस सम्मान के पात्र हैं।

महताब ख़ान चांद लंबे समय से सामाजिक सेवा, मानवाधिकार संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी लगातार सराहना मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि महताब ख़ान चांद राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में समन्वयक के पद पर भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से वे समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।

उनके इस सम्मान से नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में खुशी की लहर है। सामाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सम्मान बताया है। लोगों का कहना है कि महताब ख़ान चांद की यह उपलब्धि युवाओं को समाज सेवा, शांति और मानवीय मूल्यों के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगी।