जनपद में सघन सत्यापन अभियान, 42 पुलिस टीमों की बड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणपति राजू के निर्देशन में व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग
रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणपति राजू के निर्देशन में व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 42 पुलिस टीमों ने एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
सीमावर्ती क्षेत्रों से बाजारों तक सघन जांच
अभियान के दौरान सीमावर्ती चेक पोस्ट, मुख्य मार्ग, बाजार, सार्वजनिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आकस्मिक चेकिंग की गई। जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र और निवास संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई।
थाना क्षेत्रवार प्रमुख कार्रवाई
16 फरवरी 2026 को चले अभियान में रुद्रपुर में 200 सत्यापन और 09 चालान, खटीमा में 110 सत्यापन और 07 चालान, पंतनगर एवं सितारगंज में 95-95 सत्यापन, काशीपुर में 75 सत्यापन और 20 चालान सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच की गई।
एसएसपी का बयान
एसएसपी गणपति राजू ने कहा,
“जनपद में शांति एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा। किरायेदारों, कर्मचारियों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर मिलने से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। आमजन का सहयोग पुलिस के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से इसी प्रकार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


News Desk 

