बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत
रूद्रपुर। देशभर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की आधिकारिक शुरुआत अजमेर राजस्थान से
रूद्रपुर। देशभर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की आधिकारिक शुरुआत अजमेर राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद जनपद में भी शुक्रवार से इसका विधिवत शुभारंभ हो गया। यह विशेष अभियान 31 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद को राज्य स्तर से 17,380 डोज प्राप्त हुई हैं। जिले में 16 सेशन साइट चिन्हित की गई हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीपी सिंह तथा उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप मेहर ने कहा कि सभी सेशन स्थलों पर कोल्ड चेन व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक चिकित्सीय प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
पं0 राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, छात्राओं और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम में अंजली, सलोनी, राधा, राधिका, प्रिया, नैना, पूनम जोशी, गीता, प्रीति, माही सैनी, नीलम और अंशु सहित अनेक बालिकाओं ने टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने कहा कि यह टीका उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा देगा और वे अन्य बालिकाओं से भी आगे आने की अपील की हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में अधिकतम पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करना है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में जनपद ऊधमसिंहनगर एक सशक्त उदाहरण बन सके।
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से (सर्वाइकल केंसर) एचपीवी निःशुल्क टीकारण का शुभारम्भ के अवसर पर पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कालेज में लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, डॉ. मधु माथुर, संजय रावत, डॉ हरेंद्र मलिक, रक्षित विष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु मस्युनी, दानसिंह भण्डारी एवं प्राचार्य उषा रावत आदि उपस्थित थे।


News Desk 

