अजय गणपति के निर्देश पर जनपदभर में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन
रुद्रपुर, 28 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति
रुद्रपुर, 28 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पीस कमेटी/अमन कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया। रमजान माह को ध्यान में रखते हुए बैठकों में विशेष रूप से आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कोतवाली सितारगंज में क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तहसील प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई।
बाजार चौकी खटीमा में रमजान और होली के मद्देनजर अमन-चैन बैठक आयोजित कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। थाना पुलभट्टा में अमनशांति कमेटी की बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप में आयोजित बैठक में क्षेत्र विशेष में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं कोतवाली जसपुर में उपजिलाधिकारी राहुल साह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कोतवाली काशीपुर में सीएलजी एवं अमन कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर शांति और संयम बरतने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, किसी पर जबरदस्ती रंग न डालने तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि पुलिस से करने को कहा गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि पर्व की आड़ में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाना ही समाज की वास्तविक शक्ति है। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी पर तैनात


News Desk 

