प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक आज दि 28 मई को हल्द्वानी में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश  संगठन के अध्यक्ष श्री

प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक आज दि 28 मई को हल्द्वानी में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश  संगठन के अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा ,महामंत्री श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा (गोपेश्वर ) कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल,कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष ,श्री एन सी तिवारी, श्री दिनेश पंत (पूर्व उपाध्यक्ष), श्री दिनेश डोभाल उपाध्यक्ष ( टिहरी,) श्री माधव प्रसाद सेमवाल (जोशीमठ,) श्री राकेश कुमार डिमरी (कर्ण प्रयाग) उपस्थित थे।
प्रदेश संगठन के पदाधिकारों ने 
 संगठन की भावी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया।
सलाहकार समिति में सर्वमत से निम्न बिंदुओं को पारित कर प्रबंध समिति बैठक की संस्तुति के लिए प्रेषित किया।
प्रदेश संगठन में सभी 19 जिलों के लिए सह प्रभारी मनोनीत करने तथा दो या तीन जिलों की व्यवस्था संचालन हेतु उप मंडल प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
कुमाऊं मंडल के सह संयोजक श्री अखिलेश सेमवाल की तर्ज में गढ़वाल मंडल सह प्रभारी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके लिए सभी ने श्री दिनेश डोभाल का नाम प्रस्तावित किया।
नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, काशी पुर के लिए श्री अशोक छावड़ा (गदरपुर) चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले के लिए श्री भैरवदत्त राय (लोहाघाट), अल्मोड़ा बागेश्वर रानीखेत के लिए श्री मनोज अरोड़ा (कौसानी)
रुड़की हरिद्वार के लिए श्री प्रमोद जोहर तथा सह प्रभारी श्री संजय गर्ग (रुड़की), ऋषिकेश, टिहरी के लिए श्री अब्दुल अतीक टिहरी, पछवा दून व देहरादून के लिए श्री राकेश अग्रवाल (ऋषिकेश), यमुना घाटी, उत्तरकाशी के लिए श्री तिलक चंद्र रमोला (पुरौला) , पोड़ी श्री नगर के लिए श्री मोहन सिंह रौतेला एवं सह प्रभारी श्री बुद्धि बल्लभ ममगाई (खांकरा), चमोली रुद्रप्रयाग के लिए श्री राकेश कुमार डिमरी (कर्ण प्रयाग) के नाम सर्व सम्मति से पारित किए गए।