हज यात्रा को सुखद बनाने के लिए हज समिति उत्तराखंड लगातार अग्रसर है ,ख़तीब मालिक
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा तथा स्वास्थ्य विभाग ज़िला उधम सिह नगर के सहयोग के पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कालेज
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा तथा स्वास्थ्य विभाग ज़िला उधम सिह नगर के सहयोग के पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कालेज में हज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया
जिसमे उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब मलिक साहब ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
श्री ख़तीब अहमद ने कहा उत्तराखंड राज्य है समिति लगातार हज यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास में अग्रसर है ,जिसके किए उत्तराखंड सरकार विशेष तौर पर हमारे मुख्य मंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी का मार्गदर्शन और सहयोग हमे प्राप्त हो रहा है , उन्होंने बताया के इस बार केंद्रीय हज समिति तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हाजियों के टीकाकरण हेतु राज्य चिकित्सालयों का चयन किया गया था ,
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ ने जानकारी दी के आज टीकरण में कुल 142 हाजियों का टीकरण तथा मेडिकल निरक्षण सकुशल किया गया , वही काशीपुर ज़िला चिकित्सालय में आयोजित टीकाकरण में कुल 130 हाजियों के टीकाकरण तथा चिकित्सा निरक्षण किया गया है ,
उत्तराखंड राज्य हज समिति के सदस्य श्री मुफ़्ती मन्नान रज़ा ने बताया के अब जल्दी ही उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिये कुमाऊ तथा गड़वाल में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी ,जिसमे हज यात्रा में पेश आने वाले मसाइल और तरीक़ों के बारे में हाजियों को जानकारी दी जाएगी,
कार्यक्रम के सकुशल सम्पन्न होने पर कार्यक्रम कोडिनेटर समिति के सदस्य श्री मुफ़्ती मन्नान रज़ा तथा श्री ज़ीशान ओवैसी , ने वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया ,
कार्यक्रम में सदस्या श्रीमती तरन्नुम ख़ान, हज अधिकारी श्री मोहम्मद अहसान , एडवोकेट सैयद नदीम ज़ैदी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से डॉ डी पी सिंह अपर मुख्य चिकत्सा अधिकारी, प्रदीप महर ADIO, संजय रावत, नन्दलाल, दीपा जोशी
तौफ़ीक़ अहमद,जुनैद क़मर, दीशा शुक्ला,अंकुर धवन, श्रीमती रजनी भट्ट,संजय रावत, अंजु मिश्रा, श्वेता, सुमन,पूजा पायल आकाश कुमार विनोद टम्टा चंदन सिंह
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


News Desk 

