एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ​एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की बड़ी कार्यवाही

​ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में अनैतिक गतिविधियों और होटलों में बरती जा रही अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ​एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की बड़ी कार्यवाही

रुद्रपुर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के होटलों/कैफे में छापेमारी अनियमितता पाए जाने पर की गई चालानी कार्यवाही।

​ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में अनैतिक गतिविधियों और होटलों में बरती जा रही अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्यवाही की है।
​लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए SSP महोदय के कड़े निर्देशन में AHTU टीम द्वारा ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों और कैफे सेंटरों पर आकस्मिक छापेमारी की गई।

​कार्यवाही का विवरण:
​चेकिंग के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी और भारी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित कदम उठाए

​चालानी कार्यवाही: कुल 04 होटल मालिकों और 01 कैफे सेंटर मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की गई।
​अर्थदंड: मौके पर ₹15,000 का नकद जुर्माना वसूला गया।
​न्यायालयी चालान: गंभीर अनियमितताओं के चलते ₹10,000 का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।