स्वतंत्रता दिवस पर 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, गोल्ड-सिल्वर डिस्क और प्रशस्ति पत्र से नवाजे जाएंगे

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 154 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया

स्वतंत्रता दिवस पर 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, गोल्ड-सिल्वर डिस्क और प्रशस्ति पत्र से नवाजे जाएंगे

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 154 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। इन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड, प्रशस्ति डिस्क सिल्वर और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सेवा के आधार पर 25 को सिल्वर और 12 को गोल्ड

सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर के लिए 25 पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें पुलिस उपाधीक्षक जगदम्बा प्रसाद पुजारी, महेश कुमार लखेड़ा, अन्न राम आर्य और गोबिन्द बल्लभ जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार, निरीक्षक उर्मिला बडोला, हयात सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सेवा के आधार पर गोल्ड डिस्क पाने वालों में पुलिस उपाधीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी और संजय चौहान, निरीक्षक दिनेश प्रसाद थपलियाल, सलाउद्दीन, गोविन्द कुमार, दीपक सिंह, उप निरीक्षक शिवशंकर उनियाल सहित 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विशिष्ट कार्य में एसटीएफ, साइबर और सुरक्षा इकाइयों का दबदबा

विशिष्ट कार्य के लिए 89 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति डिस्क सिल्वर दी जाएगी। इनमें डीआईजी प्रहलाद नारायण मीणा, डीआईजी मुकेश कुमार, डीआईजी यशवन्त सिंह, आयुष अग्रवाल, एएसपी मनोज कुमार ठाकुर समेत एसटीएफ, साइबर क्राइम, एसडीआरएफ, अभिसूचना, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लोकभवन सुरक्षा और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

इस श्रेणी में ऊधमसिंहनगर के भी कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आरक्षी राजेन्द्र कुमार कश्यप, आरक्षी प्रवीण कुमार गोस्वामी, उप निरीक्षक दिनेश बिष्ट, उप निरीक्षक रीता चौहान, उप निरीक्षक सुखवीर सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक अम्बादत्त काण्डपाल, निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी और निरीक्षक रवि सैनी शामिल हैं।

विशिष्ट कार्य के लिए 12 को गोल्ड

विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति डिस्क गोल्ड पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन, कृष्ण कुमार वीके और निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र सिंह धौनी और प्रदीप पंत समेत 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

16 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र के लिए 16 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें लोकभवन सुरक्षा, एसटीएफ-साइबर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। डायल-112 से ज्योति, चम्पा और सुमन को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

डीजीपी ने दी बधाई

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने सभी सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलने से अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड पुलिस के जवान जनसेवा और विभाग के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।