मन लगाकर नाम स्मरण से सब शारीरिक एवं आत्मिक दुखों का निवारण हो जाता है
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद सर नवाबगंज उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में पंजाब के जिला
बाबा अमरीक सिंह
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद सर नवाबगंज उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में पंजाब के जिला
संगरूर के नगर शादी हरी से आए बाबा अमरीक सिंह एवं उनके जत्थे द्वारा उपस्थित संगत को नाम स्मरण एवं हरि परमात्मा की याद हमेशा अपने दिल में ताजा रखने के उद्देश्य से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोज एवं अरदास के साथ किया गया । बाबा अमरीक सिंह ने कहा कि मन का टिकाव करते हुए नाम स्मरण एवं नाम का जाप करने से हमारे कई प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोग एवं कष्ट खत्म हो जाते हैं । वही एक श्रद्धालु ने अपना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनके ऊपर भारी कष्ट आया था परंतु वाहेगुरु परमात्मा पर विश्वास रखकर उनके द्वारा निरंतर अपना कार्य करने के साथ-साथ जप किया गया तो उनके ऊपर जो मुसीबत आई थी उसका निवारण हो गया
उन्होंने सभी संगत को नित्य प्रति गुरबाणी पाठ करने के साथ प्रभु का स्मरण हमेशा अपने दिल में धारण करने का आह्वान किया। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंदसर नवाबगंज के मुख्य सेवादार वीर अनूप सिंह द्वारा बाबा अमरीक सिंह एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया । वहीं हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने कार्यक्रम में भाग लेने के साथ लंगर रूपी प्रसाद भी ग्रहण किया और नाम स्मरण कार्यक्रम में अपनी आस्था प्रकट की। इससे पूर्व रागी भाई हरजीत सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन एवं ग्रंथी भाई जसवीर सिंह द्वारा गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया गया।


News Desk 

