उधम सिंह नगर में छात्राओं को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

दिनांक -30/07/2026 को महिला कल्याण  विभाग द्वारा  राजकीय बालिका उच्चतम माध्यमिक विद्यालय नगला  (पंतनगर ) जिला उधम सिंह नगर मे जागरूकता

उधम सिंह नगर में छात्राओं को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

दिनांक -30/07/2026 को महिला कल्याण  विभाग द्वारा  राजकीय बालिका उच्चतम माध्यमिक विद्यालय नगला  (पंतनगर ) जिला उधम सिंह नगर मे जागरूकता अभियान चलाया गया | इस जागरूकता अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत, केस वर्कर  रेखा अधिकारी एवं  पुलिस विभाग से HC 45 cp भुवन पांडे कांस्टेबल 1034 cp भूपाल सिंह और लेडीज कांस्टेबल तनुजा कोरंगा द्वारा बालिकाओं  को  गुड -टच, बेड टच,बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम नंबर 1930, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई |  व ऐसे  बालक/बालिकाओं  जो असुरक्षित परिवेश में रह रहे हो, यह देखरेख की आवश्यकता हो तो ऐसेबालक /बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर  सम्पर्क कर सकते है | इस जागरूकता अभियान में  विद्यालय की  समस्त स्टाफ व बालिकाएं सम्मिलित रहे |