अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं ने साझा किए अनुभव, युवाओं को दी प्रेरणा

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष दून में 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगा। जिसकी तैयारियों के तहत गुरुवार को पूर्व कार्यकर्ताओं

अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं ने साझा किए अनुभव, युवाओं को दी प्रेरणा

स्नेह मिलन समारोह से राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को मिली नई ऊर्जा
28-30 नवंबर तक दून में आयोजित किया जाएगा 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष दून में 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगा। जिसकी तैयारियों के तहत गुरुवार को पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह हुआ। जिसमें वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र, अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, महानगर अध्यक्ष डा. जेवीएस रौथाण और महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। डा. रौथाण ने सभी पूर्व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पूर्व कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन पर निर्भर करती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका योगदान संगठन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देशभर के कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। सभी मिलकर इसे भव्य और सफल बनाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे तन, मन और धन से अधिवेशन की सफलता के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि अभाविप समय-समय पर समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहता है और यह राष्ट्रीय अधिवेशन भी सामाजिक जागरूकता और संगठन शक्ति का प्रतीक होगा। महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने कार्यक्रम का समापन करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि उनका मार्गदर्शन भविष्य में भी संगठन को प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में योगदान देने का संकल्प लिया। पूर्व और युवा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और संगठन की एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।