ऊधमसिंह नगर में सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत
ऊधमसिंह नगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग - अलग स्थानों पर हुई सड़क दौरान चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए।
ऊधमसिंह नगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग - अलग स्थानों पर हुई सड़क दौरान चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए।
पुलिस एवं मृतकों के परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह गदरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी महतोष के इलाके में हाइवे 74 पर हुई सड़क दुघर्टना के दौरान अज्ञात वाहन से कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसके चलते कार सवार आशीष बिष्ट पुत्र करन सिंह24 निवासी कोटद्वार,एवं अंशुल बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट 27 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रोहित व राजेंद्र पाण्डा गंभीर रूप घायल हो गए जिन्हें रुद्रपुर रेफर किया गया है। कार की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को तोड़ कर मृतकों बाहर निकाला गया। कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नही चल पाया है।
उधर थाना लालपुर क्षेत्र में बीती देर रात लालपुर निवासी अरबाज वर्ष 22 व जीशान 26 रविवार की देर रात बाईक से अपनी शिफ्ट समाप्त कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में बस ने सामने से टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में चार शवों को देखकर लोगो की आखों से आंसू छलकते देखे।


News Desk 

