हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार — SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार — SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से अपने जाल में फंसाया। उसे बुलाकर मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
पीड़ित से आरोपियों द्वारा 14 हजार रुपये ऑनलाइन (गूगल पे) और 30 हजार रुपये नकद जबरन वसूले गए। मामले में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 308(5)/115(2)/351(2)/352/127(2) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
मोतीराम (46 वर्ष), निवासी सम्भल — बरामदगी 5,500 रुपये
पिंकी उर्फ काजल (35 वर्ष), निवासी ट्रांजिट कैम्प — बरामदगी 12,000 रुपये
पुलिस ने कुल 17,500 रुपये बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार महिला आरोपी पहले भी एक अन्य मामले में वांछित रही है।
पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र और महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी।