चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा— माता बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

काशीपुर, 30 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर

चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा— माता बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

काशीपुर, 30 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने चैती मेला कोष से मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के समग्र विकास की महत्वपूर्ण घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लख्खा के भजनों का रसास्वादन भी किया।

उन्होंने चैती मेले में आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेला केवल आयोजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। मेले में लगे स्थानीय उत्पादों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा देंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। काशीपुर के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 इकाइयों का आवंटन हो चुका है। काशीपुर-रामनगर हाईवे को चार लेन बनाने के लिए 494 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 3 किमी लंबा मिनी बाईपास भी शुरू हो चुका है।
इसके अलावा, लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट के कार्य प्रगति पर हैं। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपये की इंडस्ट्रियल हब और 100 करोड़ रुपये की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार काशीपुर को औद्योगिक नगरी के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने राज्य में सख्त कानूनों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।