रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एक उपचाराधीन, एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी विस्तृत जानकारी

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत खुलासा किया। उन्होंने बताया कि

रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एक उपचाराधीन, एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी विस्तृत जानकारी

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं और पूरी रात दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
एसएसपी ने जानकारी दी कि 24 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3), 70(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5) और 115(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि 22 फरवरी की रात पीड़िता गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही थी। आरोप है कि परिचित युवकों द्वारा उसे सुनसान क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो बनाया गया। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुलाया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों — राजा रस्तोगी, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू और करन सिंह — को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में नामजद एक अन्य आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना है और वह जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है। चिकित्सकीय अनुमति मिलते ही उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चार्जशीट दाखिल कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी ने आमजन से भी अपील की कि अफवाहों से बचें और किसी भी संवेदनशील जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा।