विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस लाइन रुद्रपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस लाइन रुद्रपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान SSP ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर SSP अजय गणपति ने कहा कि “हरियाली ही खुशहाली का आधार है, स्वच्छ पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य का द्वार है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दे।
उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य का आधार है। SSP ने सभी पुलिस कर्मियों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपाय अपनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का प्रण भी लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ऊधमसिंहनगर श्री जितेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी पंतनगर/लाइन श्री डी.आर. वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री गजेंद्र सिंह परवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।


News Desk 

