छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू ने किया "ब्यूटी आइकन इंडिया" व "मानवता रत्न सम्मान" के पोस्टर का विमोचन

रायपुर। आर्ना फाउंडेशन एवं ब्यूटी आइकन इंडिया परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय बना जब छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू ने किया "ब्यूटी आइकन इंडिया" व "मानवता रत्न सम्मान" के पोस्टर का विमोचन

रायपुर। आर्ना फाउंडेशन एवं ब्यूटी आइकन इंडिया परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय बना जब छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती ममता साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में "ब्यूटी आइकन इंडिया – आइकन्स ऑफ इंडिया", "मानवता रत्न सम्मान" तथा "ग्लोबल आइकन ऑफ इंडिया अवॉर्ड – सीज़न 7" के आधिकारिक पोस्टर का शुभ विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

श्रीमती ममता साहू ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देता है, तब वे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आर्ना फाउंडेशन द्वारा महिला उत्थान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रेरणास्पद बताया।

कार्यक्रम में आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक, कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं समाजसेवी डॉ. रूना शर्मा ने श्रीमती ममता साहू का स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की मंगलकामना भी की।

डॉ. रूना शर्मा ने बताया कि आर्ना फाउंडेशन लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को अवसर, सम्मान और नेतृत्व का मंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित करना है।

इस दौरान डॉ. रूना शर्मा ने श्रीमती ममता साहू को आगामी 27 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित हुकुम्स ललित महल में आयोजित होने वाले "ब्यूटी आइकन इंडिया – आइकन्स ऑफ इंडिया", "मानवता रत्न सम्मान" एवं "ग्लोबल आइकन ऑफ इंडिया अवॉर्ड – सीज़न 7" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।

समारोह के अंत में डॉ. रूना शर्मा ने श्रीमती ममता साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद आर्ना फाउंडेशन के सामाजिक अभियानों को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्रदान करेगा तथा महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।