बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स में एक दिवसीय हाइक का आयोजन
हल्द्वानी । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल के तत्वावधान में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स के अंतर्गत मास्टर्स स्कूल, पनियाली, हल्द्वानी
हल्द्वानी । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल के तत्वावधान में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स के अंतर्गत मास्टर्स स्कूल, पनियाली, हल्द्वानी में एक दिवसीय हाइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स को स्काउटिंग की मूल भावना और अनुशासन से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षा संस्कार कराया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने कुकिंग गतिविधि में भाग लेकर सीमित संसाधनों में भोजन तैयार करने की कला सीखी। हाइक के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रकृति के साथ जुड़ने, आत्मनिर्भरता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं साहस जैसे गुणों को विकसित करने का अवसर मिला।
हाइक के दौरान प्रतिभागियों ने समूह भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने स्काउट्स एवं गाइड्स को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन और टीमवर्क के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की गाइड वंदना शर्मा ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इससे अनुशासन तथा जाागरूकता आती है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हाइक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम स्काउट्स एवं गाइड्स में सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सहयोग तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक दिवसीय हाइक कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए सीख और अनुभव से भरपूर रहा।
कार्यक्रम में द मास्टर्स स्कूल के प्रबंधक श्री चन्दन सिंह रेकवाल, अकादमी निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल,नरेंद्र साह, आर. एस. जीना, महेन्द्र सैनी, कमलेश सती, अनुराधा पाण्डे, चंद्र लाल, सीमा सेन, पुष्पा दर्मवाल, सरिता सामंत, संतोष जोशी, भुवन सूंठा एवं सुशीला पाण्डे उपस्थित रहे।


News Desk 

