वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा किया गया आयोजन

खटीमा 16 जुलाई 2026- गुरुवार को सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस *वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम* का भव्य आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा किया गया आयोजन

खटीमा 16 जुलाई 2026- गुरुवार को सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस *वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम* का भव्य आयोजन किया गया।

संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और एक हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।

मुझे यह बताते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है कि इस फाउंडेशन की ट्रस्टी *श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी* हैं, जो सेवा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और जनकल्याण की भावना को सशक्त रूप से पहुंचा रहा है।

उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्रकृति की अनुपम धरोहर भी है। हमारे जंगल, नदियाँ, पर्वत और जैव विविधता हमारी पहचान हैं। यदि हमें इस धरोहर को सुरक्षित रखना है, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे और उससे भी महत्वपूर्ण, लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण करना होगा।

आज ऑक्सीजन पार्क, खटीमा से हम सभी यह संकल्प लें कि हम केवल एक पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं समझेंगे, बल्कि उसकी नियमित देखभाल भी करेंगे, ताकि वह आने वाले वर्षों में एक विशाल वृक्ष बनकर समाज को शुद्ध वायु, छाया और जीवन प्रदान कर सके।

मैं सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

अंत में, सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की पूरी टीम, कार्यक्रम के सभी आयोजकों तथा इस अभियान से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विश्वास है कि यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता और प्रेरणा का संदेश देगा।

*आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—*

"एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम, और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम।"

        इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे।