पर्यावरण संरक्षण के लिए स्काईलार्क सिग्नेचर में किया गया विभिन्न प्रजाति के 500 पौधों का रोपण

गदरपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 74 बाईपास पर महतोष पुलिस चौकी से आगे काशीपुर रोड पर प्रस्तावित निर्माणाधीन स्काईलार्क सिग्नेचर कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण करके कॉलोनी

पर्यावरण संरक्षण के लिए स्काईलार्क सिग्नेचर में किया गया विभिन्न प्रजाति के 500 पौधों का रोपण

गदरपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 74 बाईपास पर महतोष पुलिस चौकी से आगे काशीपुर रोड पर प्रस्तावित निर्माणाधीन स्काईलार्क सिग्नेचर कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण करके कॉलोनी निर्माण का कार्य शुरू किया गया।  स्काईलार्क सिग्नेचर के एम डी अतुल गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा कॉलोनी निर्माण से पूर्व 500 पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो योगदान दिया जा रहा है वह सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा अन्य सभी नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों  पर पौधों का रोपण एवं उनकी उचित देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सिग्नेचर के चेयरमैन अर्जुन गुप्ता,महा प्रबंधक अर्जुन ठक्कर,सेल्स मैनेजर कमलदीप सिंह, मोहनखेड़ा,पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल गगनेजा, पब्लिक हेल्प सोसाइटी अध्यक्ष मोहित अरोड़ा चेरी, जिपं सदस्य सिल्की खेड़ा ,विजय छाबड़ा, अशोक कुमार, अशोक बाटला, हिमांशु शुक्ला ,नरेंद्र सिंह ग्रोवर, दीक्षा, मीना, रति के अलावा माली बलराम एवं राकेश सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण में भरपूर सहयोग किया ।