अर्पण फाउंडेशन द्वारा तीन माह के बेसिक मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न
बाजपुर/बन्नाखेड़ा। अर्पण फाउंडेशन द्वारा बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में संचालित तीन माह के निःशुल्क बेसिक मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण केंद्र का सफल समापन करते
बाजपुर/बन्नाखेड़ा। अर्पण फाउंडेशन द्वारा बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में संचालित तीन माह के निःशुल्क बेसिक मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण केंद्र का सफल समापन करते हुए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अनुभवी प्रशिक्षिका राखी पाल द्वारा बेसिक मेकअप आर्टिस्ट का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत छात्राओं की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सफल छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं उपयोगी उपहार (गिफ्ट) प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊँ केसरी के संपादक प्रदीप फुटेला रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षा और कौशल विकास दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को लगन, मेहनत एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है।
अर्पण फाउंडेशन के संस्थापक निशांत सिंघल (कुशाग्र) ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल कौशल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि शिक्षा से वंचित लोगों को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने घोषणा की कि जिन छात्र-छात्राओं की किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छूट गई है, उन्हें अर्पण फाउंडेशन के माध्यम से ओपन बोर्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी कराने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष सोनी अग्रवाल एवं सीनियर टीचर उर्मिला पाल ने छात्राओं का मौखिक (वाइवा) परीक्षण लेकर उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड प्रदान किए। प्रशिक्षिका राखी पाल ने कहा कि छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण समय-समय पर जरूरतमंद छात्राओं तक पहुँचने चाहिए, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने अर्पण फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
अर्पण फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किये जाते रहे हैं। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा एवं कौशल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
समारोह के अंत में सभी सफल छात्राओं ने बताया कि उन्हें ये कोर्स कर के बेहद खुशी है छात्राओं को प्रमाण-पत्र, गिफ्ट देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


News Desk 

