श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई की संरक्षक मनोनीत

देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई ने पत्रकारिता, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेवी

श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई की संरक्षक मनोनीत

देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई ने पत्रकारिता, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेवी श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा को संगठन का संरक्षक (Patron) मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य समन्वयक प्रदीप फुटेला द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें संगठन के संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदीप फुटेला ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों, उनके अधिकारों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा का संरक्षण एवं मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। उनके अनुभव से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई पहचान और विस्तार मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि महासंघ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहा है, ताकि पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त मंच तैयार किया जा सके। श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा के संरक्षक बनने से संगठन के सामाजिक एवं जनकल्याण संबंधी अभियानों को भी नई गति मिलेगी।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई ने श्रीमती पल्लवी मनुदेव गौड़ा के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हितों और सामाजिक उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सफल होगा।