देहरादून में अपराध पर सख्ती, ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलेगा

देहरादून। राजधानी में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक

देहरादून में अपराध पर सख्ती, ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलेगा

देहरादून। राजधानी में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने के आदेश दिए हैं।
बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीजीपी ने आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने को कहा गया।
क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा बैरियरों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुबह के समय पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
आईजी एसटीएफ और एसएसपी एसटीएफ को राजधानी में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का सत्यापन अभियान तेज करने तथा होम-स्टे की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
डीजीपी ने निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में अपराध पर नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।