धामी सरकार की शिक्षा क्रांति: ऊधम सिंह नगर की सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र तेजी से डिजिटल हो रहा है। जनपद ऊधम सिंह नगर इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहाँ 124 माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक

धामी सरकार की शिक्षा क्रांति: ऊधम सिंह नगर की सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र तेजी से डिजिटल हो रहा है। जनपद ऊधम सिंह नगर इसका बेहतरीन उदाहरण है, जहाँ 124 माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास स्थापित की जा चुकी हैं।
इन स्मार्ट क्लासों में NCERT एवं SCERT द्वारा अनुमोदित ई-कंटेंट के माध्यम से बच्चों को आधुनिक, गुणवत्ता युक्त और रोचक शिक्षा मिल रही है।

साथ ही, जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास स्थापित करने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं, जिसमें CSR व अन्य सहयोगी संस्थाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

धामी सरकार सिर्फ तकनीकी व्यवस्था तक ही सीमित नहीं, बल्कि शिक्षकों को भी बदलती शिक्षा पद्धति के अनुरूप सक्षम बना रही है। हर विद्यालय के शिक्षक को DIET के माध्यम से ई-कंटेंट आधारित शिक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्मार्ट क्लास का अधिकतम उपयोग कर सकें।

यह पहल सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को डिजिटल, उन्नत और सक्षम बनाने की धामी सरकार की दूरदर्शी सोच है।
यही है नई शिक्षा का नया उत्तराखंड—हर बच्चे तक पहुंचती आधुनिक शिक्षा, और हर शिक्षक तक पहुंचती डिजिटल दक्षता।