राम दरबार भेंट कर मिस एशिया वर्ल्ड निधि सिंह का सम्मान, ग्वालियर कृषि सम्मेलन में रहीं मुख्य अतिथि

राम दरबार भेंट कर मिस एशिया वर्ल्ड निधि सिंह का सम्मान, ग्वालियर कृषि सम्मेलन में रहीं मुख्य अतिथि

ग्वालियर। कृषि, आत्मनिर्भरता और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर में आयोजित भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता निधि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स एवं रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों द्वारा उन्हें राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्वालियर-चंबल संभाग में वेंकटेश्वरा कोऑपरेटिव पावर एंड एग्रो प्रोसेसिंग लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन मैन सिटी के पास स्थित ग्रेट काउंसिल रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मिस एशिया वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स इंडिया और भारतीय मानव अधिकार परिषद की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष निधि सिंह आकर्षण का केंद्र रहीं। पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स एवं आर्मी अधिकारियों ने उन्हें राम दरबार समर्पित कर सम्मानित किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए निधि सिंह ने कहा कि “किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों की समृद्धि से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की आवश्यकता है।” उन्होंने किसानों के हितों की आवाज बुलंद करने और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।

निधि सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सहकारिता आधारित विकास और कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, निधि सिंह को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3700 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अमेरिका, उज़्बेकिस्तान, जापान, रूस और वियतनाम सहित कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन किया है। सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवाजी राव डॉल ने की। उन्होंने किसानों से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने और नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सहकारिता आधारित कृषि मॉडल, आधुनिक खेती और कृषि उद्यमिता पर विशेष चर्चा हुई।