शहीदी दिवस पर मेहनत कश जरूरतमंद बालिका की शादी हेतु प्रदान की राहत सामग्री

गदरपुर। "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा" देश की आजादी के मतवाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी

शहीदी दिवस पर मेहनत कश जरूरतमंद बालिका की शादी हेतु प्रदान की राहत सामग्री

गदरपुर। "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा" देश की आजादी के मतवाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में जरूरतमंद परिवार की बालिका की शादी की सहायता के लिए गर्म वस्त्र,कंबल,सूट एवं राशन सामग्री आदि देकर परिवार को राहत दी गई ।

सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा ग्राम राम जीवनपुर नंबर एक तहसील गदरपुर,जिला उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ द्वारा शहीद भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव की शहीदी के बारे में संक्षेप में बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उनका कहना था कि शहीदों द्वारा जो देश हित में अपनी जान न्यौछावर की गई है हमें उनके बताए गए आदर्शों पर चलकर देश की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति के सिपाही बनकर सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समाज सेविका भूपेंद्र कौर द्वारा किया गया । इस दौरान टीम द्वारा ग्राम राम जीवनपुर नंबर 1 की गरीब मेहनतकश जरूरतमंद परिवार की 20 वर्षीय बालिग कन्या साक्षी  के विवाह के सहायतार्थ गर्म वस्त्र, सूट एवं राशन सामग्री प्रदान करके बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । वस्त्र अमृत क्लाथ केलाखेड़ा द्वारा तथा राशन सामग्री समाजसेवी लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह द्वारा उपलब्ध कराई गई । वही समाजसेविका परमजीत कौर ने बताया कि हर क्षेत्र में सर्वे करके जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के द्वारा अन्य समाजसेवियों के सहयोग से सहायता प्रदान की जाती हैं । इस मौके पर भूपेंद्र कौर, परमजीत कौर, पप्पू सैनी, लीलावती,रामवती,पूरनलाल, कमल जोशी,किशन देवी,हर देवी,मोहन लाल,गुरप्रीत कौर, रितु ,आकाश, राजो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।