हनुमान जयंती पर 1983 की प्राचीन मूर्ति का पुनर्स्थापन, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

नई दिल्ली के बी.के. दूत कॉलोनी क्षेत्र में, सफदरजंग एयरपोर्ट अथॉरिटी के मकानों के पास स्थित एक पार्क में वर्षों से उपेक्षित पड़ी भगवान हनुमान की 1983 की प्राचीन मूर्ति

हनुमान जयंती पर 1983 की प्राचीन मूर्ति का पुनर्स्थापन, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

नई दिल्ली के बी.के. दूत कॉलोनी क्षेत्र में, सफदरजंग एयरपोर्ट अथॉरिटी के मकानों के पास स्थित एक पार्क में वर्षों से उपेक्षित पड़ी भगवान हनुमान की 1983 की प्राचीन मूर्ति का स्थानीय निवासियों ने मिलकर पुनर्स्थापन किया। आदित्य मिश्रा, मोहन सिंह, अरुण लोहिया, नकुल शर्मा, सोनू गुप्ता सहित अन्य लोगों के सहयोग से विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति की पुनः प्रतिष्ठा कराई गई। पंडित भवानी शंकर और पंडित सूरज मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया।

इस आयोजन को हनुमान जयंती के रूप में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और आगे भी स्थल की देखभाल व नियमित पूजा जारी रखने का संकल्प लिया।