संजीव झाम बने श्री सनातन धर्म युवा मंच के अध्यक्ष

गदरपुर। श्री सनातन धर्म सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संजीव झाम को श्री सनातन धर्म युवा मंच का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

​इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, महामंत्री लेखराज नागपाल और कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी ने संजीव झाम का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि संजीव झाम के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठित होकर धर्म और समाज हित में कार्य करेगी।
​नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव झाम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह जल्द ही अपनी नयी टीम बनाकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे। वंही समन मुंजाल को महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस घोषणा के बाद स्थानीय समाज और युवाओं में हर्ष की लहर है। इस मौके पर श्री सनातन धर्म सभा के कृष्णलाल बत्रा, जगमोहन बजाज, रमेश सुखीजा, कृष्णलाल सुधा, अशोक हुड़िया, विक्की मुरादिया, विजय अनेजा, विनोद चुघ, पंकज सेतिया, सोमनाथ गाबा, हरीश बजाज, अजय बाठला, सक्षम गोवर, मयंक चुघ, अरुण बजाज, अजय छाबङा, दीपक सुधा, मनीष सेतिया सहीत काफी लोग मौजूद थे।