भाजपा ने आमखेड़ा चोरगलिया से अनीता बेलवाल को प्रत्याशी घोषित किया

वंदना शर्मा, हल्द्वानी (गौलापार)। जिला पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 19 आमखेड़ा चोरगलिया सीट से अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल की पत्नी और निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता बेलवाल को टिकट देकर एक बार फिर क्षेत्र में जनसेवा की उम्मीदों को मजबूती दी है। टिकट की घोषणा होते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अनीता बेलवाल लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहीं थीं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ देखी जा रही है। टिकट की घोषणा के साथ ही जनसमर्थन का ज्वार उनके पक्ष में दिखाई देने लगा है। अनीता बेलवाल ने टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक श्री मोहन बिष्ट और भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता का जो विश्वास उन्हें मिल रहा है, वह उसी विश्वास के साथ क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं दोगुने उत्साह के साथ जनता के बीच जा रही हूं। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।" वहीं, डॉ. मुकेश बेलवाल ने भी पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे लम्बे समय से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उचित मंच पर उठाते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे इस बार जिला पंचायत चुनाव जीतकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य करेंगे। क्षेत्र में जोश, कार्यकर्ताओं में उत्साह, जीत को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं भाजपा समर्थक।

भाजपा ने  आमखेड़ा चोरगलिया से अनीता बेलवाल को प्रत्याशी घोषित किया