जलाशयों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, सिल्ट हटाने के दिए निर्देश

रूद्रपुर 05 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा व बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने हेतु सिंचाई, राजस्व, वन व खनन विभाग

जलाशयों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, सिल्ट हटाने के दिए निर्देश

रूद्रपुर 05 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा व बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने हेतु सिंचाई, राजस्व, वन व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनहित व जलाशय की सुरक्षा के दृष्टिगत सिल्ट हटाना आवश्यक है। इसलिए सम्बन्धित अधिकारी वर्षाकाल से पूर्व सिल्ट हटाने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। उन्होने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ कमेटी बनाकर जलाशयों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये जनपद के अन्य नदियों में भी यदि रिवर डेªजिंग कराने के आवश्यकता है तो सर्वे करते हुए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें ताकि वर्षाकाल से पूर्व रिवर ड्रेजिंग करायी जा सकें। 
       बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी ऋचा सिंह, डॉ0 अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, अधिशासी अभियंता बीएस डांगी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव आदि उपस्थित थे व वर्चुअल के माध्यम से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र जुड़े थे।