रुड़की में मंदिर के बाहर बनी अवैध मजार भी हुई ध्वस्त

हरिद्वार: रुड़की क्षेत्र में एक मंदिर के पास बनी अवैध मजार ध्वस्त कर दी गई। इस अवैध संरचना को लेकर प्रशासन ने नोटिस दिया हुआ था।

रुड़की में मंदिर के बाहर बनी अवैध मजार भी हुई ध्वस्त

जिला प्रशासन ने दिया था नोटिस

हरिद्वार: रुड़की क्षेत्र में एक मंदिर के पास बनी अवैध मजार ध्वस्त कर दी गई। इस अवैध संरचना को लेकर प्रशासन ने नोटिस दिया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक सलेमपुर राजपुताना क्षेत्र में एक मंदिर के पास कुछ साल पहले एक अवैध मजार का निर्माण किया गया था। उक्त क्षेत्र में आबादी बसने पर स्थानीय लोग उक्त अवैध मजार को लेकर प्रशासन को बार बार ज्ञापन दे रहे थे।
जिला प्रशासन द्वारा उक्त अवैध मजार पर दो सप्ताह पूर्व नोटिस चस्पा किया था ,करीब एक माह बीत जाने पर किसी प्रकार का जवाब नहीं आने पर आज प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय लोगों द्वारा उक्त अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि उक्त अवैध संरचना को हटा दिया गया है इस बारे में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिए गए थे, ये अवैध संरचना मार्ग में बाधक बनी हुई थी।