एंग्री मैन पम्मा ने किया सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की तीसरी ब्रांच का उद्घाटन, रिदम चड्ढा बनीं स्टेट प्रेसिडेंट व नेशनल ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन दिल्ली में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमजीत सिंह

एंग्री मैन पम्मा ने किया सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की तीसरी ब्रांच का उद्घाटन, रिदम चड्ढा बनीं स्टेट प्रेसिडेंट व नेशनल ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन दिल्ली में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष नेशनल अकाली दल, रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की फाउंडर रश्मीत कौर बिंद्रा ने संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।

रश्मीत कौर बिंद्रा ने बताया कि ट्रस्ट की नई ब्रांच सुदर्शन पार्क, मोती नगर (दिल्ली) में खोली गई है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रिदम चड्ढा बच्चों की शिक्षा से जुड़ी फीस व्यवस्था और अन्य ज़रूरतों में लगातार सहयोग कर रही हैं। उनके समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस ब्रांच की स्टेट प्रेसिडेंट और साथ ही नेशनल ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिदम चड्ढा की देखरेख में यह कार्यालय संचालित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह पम्मा ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता मुहिम चलाए जाने की आवश्यकता है। ऐसी मुहिम के ज़रिये महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियाँ देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सतर्क बनाया जा सकता है।

फाउंडर रश्मीत कौर बिंद्रा ने आगे बताया कि सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट मुख्य रूप से स्लम एरिया में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के लिए कार्य करता है। ट्रस्ट द्वारा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, पौष्टिक आहार, फ्री एजुकेशन, मेडिकल सुविधाएं, सेनेटरी नैपकिन, कपड़े, त्योहारों का आयोजन, बच्चों के जन्मदिन और उनकी दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ा सामान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि रिदम चड्ढा के सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरीत इवेंट्स की तीसरी ब्रांच की औपचारिक ओपनिंग हीरा स्वीट, जनकपुरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड सिंगर व डायरेक्टर आशु पंजाबी, वीआईपी स्पेशल गेस्ट यूके के आइकॉनिक बिजनेसमैन सुखविंदर सिंह तथा नेशनल अकाली दल महिला विंग की नेशनल प्रेसिडेंट भावना धवन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में फाउंडर रश्मीत कौर बिंद्रा, मिशन की ब्रांड एंबेसडर सरबजीत कौर, ब्रांड प्रेजेंटर हर्षिता सरिता व सुनीता अरोड़ा ने सभी आए हुए सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हर्षिता द्ववार, भूमिका, समायरा चड्ढा, रीत कौर, पिंकी, पंकज छाबड़ा, अमर गुप्ता, प्राची, रामप्यारी, दविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मेकओवर सरिता, आरजे मलिका मेहन, डॉ. ललिता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।