काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढा मुक्त कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता परखने के लिए एकत्र कराए नमूने

Kumaonadmin
1 Min Read

रुद्रपुर 30 सितंबर 2026 सूचना- मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बुधवार को काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे गड्ढा मुक्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बेहद बारीकी से परखा और कार्यदायी संस्था को तय मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क की मजबूती और डामरीकरण के स्तर की गहनता से जांच की। पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मौके पर ही निर्माण सामग्री के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि क्षेत्र की जनता को गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित सड़क मार्ग उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्य उच्च तकनीकी मानकों के तहत ही पूरे किए जाएं ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *